{"_id":"6772e0985001f51f0c0ccd27","slug":"notice-to-two-shopkeepers-on-complaint-of-subletting-reply-sought-mandi-news-c-90-1-mrt1064-144123-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सबलेटिंग की शिकायत पर दो दुकानदारों को नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सबलेटिंग की शिकायत पर दो दुकानदारों को नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
मंडी। शहर की मुख्य इंदिरा मार्केट में दुकानों की सबलेटिंग पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को दो दुकानदारों को नोटिस थमाए। नोटिस के दौरान उनसे दुकान कब ली, किससे ली आदि के बारे में पूछा गया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि के दौरान दुकानदार जवाब देने में असमर्थ रहते हैं तो निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
नगर निगम की टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी है। बताया जा रहा है कि इंदिरा मार्केट में करीब 53 दुकानों की सबलेटिंग की गई है। निगम ने उन्हें नोटिस भी जारी किए हैं। इसके अलावा गांधी चौक और चांदनी मार्केट में भी दुकानों की सबलेटिंग हुई है। इसे लेकर निगम में सुनवाई का दौर जारी है। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शिकायतों के बाद दो दुकानदारों को नोटिस देकर उनसे जवाब माना गया है। बिना मंजूरी दुकानों की सबलेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
....
फोरलेन पर अनधिकृत रूप से लगाई सात रेहड़ियां जब्त
नगर निगम ने नेला वार्ड से बैहना तक फोरलेन पर अनधिकृत रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने फोरलेन पर निरीक्षण किया और प्रवासियों की ओर से अनधिकृत रूप से लगाई सात रेहड़ी-फड़ी को जब्त कर लिया। कई प्रवासी अपना सामान भी छिपाते नजर आए। इस पर निगम ने उनका भी सामान जब्त कर लिया। लोगों ने फोरलेन किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन किया है। अभी तक उन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई है। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी धारकों को बाईपास पर जगह दी गई है। नगर निगम के आयुक्त एसएस राणा ने बताया कि शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
...
ब्यास किनारे मलबा गिराने पर लगाया पांच हजार जुर्माना
नगर निगम के नेला वार्ड में ब्यास के किनारे मलबा गिराने वाले ट्रैक्टर चालक पर नगर निगम ने पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। सोमवार को चालक को नगर निगम कार्यालय बुलाया गया था। बता दें कि निगम की टीम ने पांच दिन पहले नेला वार्ड में ब्यास के किनारे मलबा गिराने वाले उक्त चालक की पहचान की थी। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि आरोपी चालक से नदी किनारे मलबा गिराने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।