फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notice issued to defaulters of Drnagar fair

Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले के डिफाल्टरों को नोटिस जारी

Thu, 07 Mar 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to defaulters of Drnagar fair
14 लाख की वसूली को लेकर प्रशासन ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

लघु शिवरात्रि देवता मेले की वसूली पर मेला समिति सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के डिफाल्टरों पर शिकंजा कसते हुए स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी कर कड़ा संज्ञान ले लिया है। करीब 14 लाख की वसूली डिफाल्टरों से की जानी है। इस पर स्थानीय मेला समिति ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी प्रावधान के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है।
बीते साल राज्य स्तरीय देवता मेले में डोम और प्लाटों की नीलामी के दौरान निर्धारित धनराशि में डिफाल्टरों ने अनुमानित 14 लाख का भुगतान नहीं किया था। नीलामी में शामिल दो ठेकेदारों ने मेले में बारिश से हुए नुकसान का हवाला देते हुए लाखों की धनराशि दबा ली थी। इस पर तत्कालीन मेला समिति व प्रशासन की ढीली कार्रवाई के चलते यह भुगतान करीब एक साल से लंबित पड़ा हुआ था, लेकिन मौजूदा एसडीएम मनीश चौधरी ने मेला समिति की पहली और दूसरी बैठक में लाखों के बकाया भुगतान पर चर्चा कर इसे रिकवर करने का आश्वासन दिया था। उस पर कार्रवाई करते हुए पहले चरण में नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अगर डिफाल्टर भुगतान नहीं करते हैं तो कानूनी प्रावधानों के तहत स्थानीय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगा। राज्य स्तरीय देवता मेले में कारोबार की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले ऐसे डिफाल्टरों पर प्रदेश भर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए उन्होंने प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी पत्राचार किया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में लंबित लाखों की धनराशि को वसूलने के लिए मेला प्रशासन ने डिफाल्टर ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया है। आदेश की अवहेलना पर कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। --मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed