फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   no water in iph tap

डेढ़ साल से आईपीएच के नलों में नहीं आ रहा पानी

Thu, 29 Dec 2016 10:36 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 29 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
no water in iph tap
ग्रामीण ने भरी मटमैले पानी की बाल्टी। - फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की मैहरन पंचायत के ककनों गांव के बाशिंदे डेढ़ साल से स्वच्छ पानी के लिए तरस गए हैं। आईपीएच विभाग से बार-बार आग्रह करने के बाद भी इस समस्या का हल नहीं निकल रहा है। अब ग्रामीणों ने सब डिविजन चुराग कार्यालय के घेराव का फैसला लिया है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार चौहान, किशोरी लाल, ओम प्रकाश, मनमोहन, कृष्ण लाल सहित ककनों के बाशिंदों ने कहा कि पानी की किल्लत से उनकी हालत पतली हो गई है। गांव के लगभग 150 ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। ककनों गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर एक हैंडपंप लगा है जिसमें भी मटमैला पानी निकलता है। लेकिन, ग्रामीणों को अपनी दिनचर्या चलाने के लिए इसी हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। मवेशियों को भी हैंडपंप से पानी पिलाया जाता है। ककनों गांव में अगर कोई शादी या अन्य समारोह हो तो लोगों को गाड़ियों में पानी लाना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग के नलों में पानी आए लगभग डेढ़ साल से भी अधिक समय हो गया है।
विज्ञापन


इनसेट
लोगों ने दी घेराव की चेतावनी
गांव के लोगों ने आईपीएच विभाग के उपमंडल कार्यालय चुराग के अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि मटमैला पानी पीकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सर्दी के मौसम में विभाग का यह हाल है तो गर्मियों में क्या होगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समस्या हल करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के समक्ष इस पानी की समस्या को गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता काली दास ने कहा कि ककनों गांव में जो हैंडपंप लगा है जिसका पानी पीने के योग्य नहीं है। यह पानी कपड़े और बर्तन धोने में इस्तेमाल किया जा सकता है। पीने के उपयोग में नहीं। ककनों में बीच-बीच में पानी की सप्लाई दी जाती है।


कोट्स
पानी के स्रोत सूखने से आ रही दिक्कतें    
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता एचके संग्राही ने कहा कि ककनों गांव के हैंडपंप की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा। बारिश न होने के कारण पानी के स्रोत सूख गए हैं। जिस कारण उपरोक्त गांव में पानी मुहैया नहीं हो रहा है। लोगों की समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed