{"_id":"65e9beb57c3511b31f016d62","slug":"no-new-tax-rs-15-crore-will-be-spent-on-parking-rs-135-crore-will-be-spent-on-parks-mandi-news-c-90-1-ssml1026-121312-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नया कर नहीं, पार्किंग पर 1.5, पार्कों पर खर्च होंगे 1.35 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नया कर नहीं, पार्किंग पर 1.5, पार्कों पर खर्च होंगे 1.35 करोड़
विज्ञापन
नया कर नहीं, पार्किंग पर 1.5, पार्कों पर खर्च होंगे 1.35 करोड़
वित्त वर्ष में भवन व गृहकर से दो करोड़ जुटाएगी नगर परिषद सुंदरनगर
अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने 2024-25 के लिए पेश किया 26.70 करोड़ का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट में क्षेत्र की जनता पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया है। वित्त वर्ष में नगर परिषद भवन व गृहकर से दो करोड़ जुटाएगी। नगर परिषद ने वीरवार को वित्त वर्ष 2024-25 का अनुमानित आय-व्यय का बजट पारित कर दिया है। नगर परिषद के हाउस की बजट को लेकर वीरवार को बुलाई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने की। इस मौके पर प्रस्तुत बजट के अनुसार नगर परिषद को विभिन्न संसाधनों से वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान करीब 26.70 करोड़ रुपये की अनुमानित आय होगी जबकि इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन व भत्तों इत्यादि पर करीब 20.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट में दर्शाई गई मद के अनुसार नगर परिषद को इस साल अचिह्नित राशि पर करीब 80 लाख की आमदनी होगी। टेंडर, कॉपिंग फीस व रद्दी विक्रय से 25 लाख, भवन व गृह कर से दो करोड़ की आमदनी होने का लक्ष्य रखा गया है। रेहड़ी शुल्क से सात लाख और बिजली खपत कर से 15 लाख, भवन निर्माण के नक्शों से 12 लाख, पार्किंग शुल्क से 20 लाख, विज्ञापन कर से आठ लाख, शराब बिक्री कर से 10 लाख की राशि एकत्रित करना प्रस्तावित है। बजट में तहबाजारी से 10 लाख, स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय से 3 लाख, परिषद की दुकानों से किराये के रूप में 50 लाख, विवाह, जन्म-मृत्यु पंजीकरण से एक लाख, पशु वध गृह से 10 हजार, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने से 25 लाख रुपये आमदनी होगी। लाइसेंस के अंतर्गत 50 हजार, ठोस कूड़ा प्रबंधन अधिनियम 2016 के अंतर्गत दो लाख की राशि प्राप्त होगी। इसके अलावा 5वें वित्त आयोग के तहत छह करोड़ रुपये अनुदान मिलने, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 6 करोड़ रुपये, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 50 लाख, शहरी आजीविका मिशन के तहत दो लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 लाख, पार्किंग से 1.5 करोड़, आपदा प्रबंधन के तहत 50 लाख, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत 10 लाख और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत 50 लाख की राशि मिलने का बजट अनुमान है। इसके अलावा अन्य मद्दों पर भी करोड़ो रुपये खर्च किये जाएंगे। इसके साथ ही डीसी एसडीएम से अनुदान के रूप में मिलने वाली करीब 35 लाख की राशि को विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है। वहीं नगर परिषद के पार्कों की व्यवस्था सुधारने पर 1.35 करोड़ की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
इधर, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का कहना है कि 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से पारित किए बजट को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया इस बजट से नगर परिषद क्षेत्र में विकास ने नए आयाम स्थापित होंगे। बैठक में कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पार्षद गंभरी देवी, रक्षा धीमान, नरेश वर्मा, शिव सिंह सेन, चिंता डोगरा, कल्पना वर्मा, कृष्णा कुमारी, विनोद सोनी, गोपाल कृष्ण, रवि शंकर व राम सिंह सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।