फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nikhil, son of former CPS, becomes Yukan District President

Mandi News: पूर्व सीपीएस के बेटे निखिल बने युकां जिला अध्यक्ष

Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nikhil, son of former CPS, becomes Yukan District President
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए नि​खिल ठाकुर।
मंडी। पूर्व सीपीएस सोहन लाल के बेटे निखिल ठाकुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 34,488 मत थे। इनमें से 281 ने मत नहीं दिए। 34,207 मतों में से निखिल ठाकुर को 17,567 मत हासिल हुए। 6234 मत लेकर मुकुल देव शर्मा ने उपाध्यक्ष (ओपन) पद हासिल किया।
विज्ञापन

निखिल ठाकुर सुंदरनगर हलके के सुंदरनगर से संबंध रखते हैं। उनके पिता सोहन लाल ठाकुर सुंदरनगर हलके से पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस हैं। निखिल ठाकुर ने कहा कि बतौर जिला अध्यक्ष उनकी प्राथमिकता में युवाओं की मांगें शामिल रहेंगी। प्रदेश सरकार के समक्ष युवाओं के मुद्दे रखे जाएंगे। संगठन से भी युवाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

संगठन मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। जिलेभर का दौरा कर संगठन को सक्रिय किया जाएगा। जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। नाचन विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुकुल शर्मा उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। मुकुल देव शर्मा छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं। मुकुल शर्मा ने बताया कि उनका फोकस संगठन मजबूती पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इन्हें मिले यह पद
मानवीर सिंह, तिलक राज, विकास राही, विजय कुमार, देवेंद्र प्रकाश और अंकित कुमार जिला सचिव चुने। आकांक्षा ठाकुर महिला उपाध्यक्ष चुनीं। आदर्श चौधरी उपाध्यक्ष एससी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed