फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NH-03 blocked for eight hours due to landslide at Banog; thousands of travelers inconvenienced.

Mandi News: बनोग में भूस्खलन से एनएच-03 आठ घंटे तक रहा बाधित, हजारों यात्री परेशान

Wed, 22 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
NH-03 blocked for eight hours due to landslide at Banog; thousands of travelers inconvenienced.
जालंधर- मंडी-अटारी वाया धर्मपुर कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

कर्मचारी, विद्यार्थी, मरीज और अन्य यात्री घंटों तक रास्ते में फंसे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-03) पर मंगलवार सुबह बनोग क्षेत्र में चट्टानें और मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे धर्मपुर और मंडी के बीच आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क बंद होने के कारण कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी, मरीज और अन्य यात्री घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा, जबकि भारी वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लगी रहीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित निर्माण कंपनी की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन भारी मात्रा में गिरी चट्टानों के कारण आठ घंटे बाद भी मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों रामलाल, कांता देवी, बबली देवी और श्याम सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुबह हुई बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें और मलबा गिरने लगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संवेदनशील क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की। उनका कहना है कि सुरक्षा दीवारें, रॉक नेट और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि संबंधित कंपनी के अधिकारियों को सड़क जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। मशीनरी युद्धस्तर पर मलबा हटाने में जुटी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सड़क सुरक्षित होते ही यातायात को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed