फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New education policy will promote multidisciplinary studies: Awasthi

नई शिक्षा नीति से बहुविषयी अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा : अवस्थी

Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
New education policy will promote multidisciplinary studies: Awasthi
एसपीयू में एनईपी के तहत पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क पर की कार्यशाला
विज्ञापन

95 प्राचार्यों और शिक्षकों ने लिया भाग, नए स्नातक ढांचे की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम निर्माण एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की। इसमें विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 95 प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति उच्च शिक्षा को अधिक लचीला, बहुविषयी, कौशल-आधारित और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी चुनौतियों के मद्देनजर बहुविषयी शिक्षा की आवश्यकता बढ़ी है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने नया स्नातक पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में मेजर-माइनर प्रणाली लागू की गई है, जिससे विद्यार्थी मुख्य विषय के साथ अन्य विषयों में भी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी), क्रेडिट ट्रांसफर तथा मल्टीपल एंट्री-एग्जिट जैसी व्यवस्थाएं विद्यार्थियों को अधिक शैक्षणिक लचीलापन प्रदान करेंगी। चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में अनुसंधान, नवाचार, फील्ड वर्क, इंटर्नशिप और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. पवन कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में उन्होंने डॉ. जगदीप वर्मा और डॉ. नीलम ठाकुर के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होने वाले स्नातक पाठ्यक्रम एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क की विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यशाला के समापन पर आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने पाठ्यक्रम क्रियान्वयन, क्रेडिट प्रणाली और मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed