फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nekram Sharma will come to Dharampur to give training in preparing clusters of coarse grains.

Mandi News: मोटे अनाज के क्लस्टर तैयार करने का प्रशिक्षण देने धर्मपुर आएंगे नेकराम शर्मा

Sat, 11 May 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nekram Sharma will come to Dharampur to give training in preparing clusters of coarse grains.
कोदरे के अलावा सात अन्य मोटे अनाजों के बीज भी करवाएंगे उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मोटे अनाज के संरक्षण और बिजाई को लेकर 26 मई को धर्मपुर में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें किसान उत्पादक संघ को 7 तरह के अनाजों के बारे में पद्मश्री नेकराम शर्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान संघ एफपीओ धर्मपुर के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों धर्मपुर के किसानों का एक दल करसोग भ्रमण पर गया था। जहां पद्मश्री नेकराम के गांव नांज पहुंचकर किसानों ने मोटे अनाज के बारे में जानकारी हासिल की थी। अब धर्मपुर में बिजाई करने के लिए क्लस्टर चिह्नित कर उनमें सात प्रकार के मोटे अनाज के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे और उन्हें बीजने से पहले किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

किसान संघ के सचिव ने बताया कि एफपीओ धर्मपुर किसानों को मोटे अनाज के सभी सात प्रकार के बीज उपलब्ध कराने के लिए यहां सीड-बीज बैंक स्थापित करेगा। और उनसे अगले साल के लिए बीज के रूप में क्रय किया जाएगा। बताया कि एफपीओ का लक्ष्य है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि, बागवानी को दोबारा स्थापित करने और सुदृढ़ करके यहां की आर्थिकी को सुधारा जाए और उसके लिए यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का अधिक से अधिक दोहन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed