{"_id":"61b367f2dca3a87f272b9b41","slug":"ndrf-dives-in-canal-in-search-of-missing-student-mandi-news-sml3929885164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की तलाश में एनडीआरएफ ने नहर में लगाए गोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र की तलाश में एनडीआरएफ ने नहर में लगाए गोते
विज्ञापन
सुंदरनगर में 5 दिन से लापता छात्र की तलाश में एनडीआरएफ टीम ने नहर तलाशी करते हुए। संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र की गुमशुदगी के 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र का बैग नहर किनारे बग्गी मार्ग पर पैरापिट पर पड़ा मिला था। हर जगह तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो थाना सुंदरनगर में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस भी अभी तक कोई भी जानकारी नहीं जुटा पाई है। ताजा घटनाक्रम में छात्र का बैग नहर किनारे मिलने के बाद अनहोनी की आशंका को लेकर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार शाम 4 बजे तक एनडीआरएफ को कोई सुराग नहीं लग पाया।
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रमाकांत ने बताया पानी में कई बार गोताखोरों ने विभिन्न स्थान पर छात्र की तलाश के लिए गोते लगाए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया यह अभियान शनिवार को जारी रहेगा या नहीं इसको लेकर प्रशासन ही निर्णय करेगा। छात्र के पिता प्रदीप सिंह गुप्ता ने लोगों का आह्वान किया है कि अगर उन्हें उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी मिले तो उन्हें जरूर बता मदद करें।