फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   national record in running

Mandi News: राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ हिमाचल के सावन को स्वर्ण

Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
national record in running
देहरादून में दस हजार मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स में लहराया परचम
विज्ञापन

उत्तराखंड के धावक अभिषेक पाल का 2024 का रिकॉर्ड तोड़ा
27 मिनट 49 सेकंड में पूरी की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक्स की राष्ट्रीय स्तर की खेलों में जोगिंद्रनगर के प्रतिभावान धावक सावन बरवाल ने 10 हजार मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। देहरादून में 38वीं राष्ट्रीय खेलों में राष्ट्रीय स्तर के धावकों को पछाड़कर सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड के अभिषेक पाल का पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में 27 मिनट 54 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने यह दौड़ 27 मिनट 49 सेकंड में पूरी की। पांच सेकंड से नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते वर्ष एशियन हाफ मैराथन में कांस्य पदक और जापान में संपन्न हुई एथलेटिक्स स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक सावन बरवाल जीत चुके हैं। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के बताया कि वर्ष 2010 में सावन बरवाल ने एथलेटिक्स खेलों में अभ्यास शुरू किया था। उधर, धावक सावन बरवाल ने अपनी उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षकों का आभार जताया। कहा कि वह जल्द ही ओलंपिक खेलों में मेडल जीतकर देश का नाम विश्व में रोशन करेंगे। सावन बरवाल भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed