फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   National Highway will be closed for a limited period in Banog

Mandi News: बनोग में सीमित अवधि के लिए बंद रहेगा राष्ट्रीय हाईवे

Thu, 24 Apr 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
National Highway will be closed for a limited period in Banog
मंडी। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03 के निर्माण कार्य के दृष्टिगत कोटली उपमंडल के बनोग गांव में सीमित अवधि के लिए सड़क अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार बनोग गांव में चट्टानों की कटिंग के दृष्टिगत निर्माण कंपनी ने सीमित अवधि के लिए सड़क बंद रखने का आग्रह उपमंडलाधिकारी (ना.) कोटली के माध्यम से किया था। पुलिस अधीक्षक मंडी ने भी सूचित किया है कि यहां से यातायात के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में सीमित अवधि के लिए सड़क बंद रखनी होगी। इसके दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी मंडी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रात को 10 बजे से तड़के सुबह 2 बजे तक बनोग गांव के पास अस्थायी तौर पर सड़क बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के आगामी 30 दिनों तक प्रभावी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed