फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NABARD approves Kukdiglu road

Mandi News: कुकड़ीगलू सड़क को नाबार्ड की मंजूरी

Thu, 27 Feb 2025 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Feb 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
NABARD approves Kukdiglu road
गोहर (मंडी)। शहीद तेज सिंह जटा रा नाल से कुकडीगलु तक 9 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण को नाबार्ड ने मंजूरी दे दी है। 14 करोड़ रुपये की इस डीपीआर को स्वीकृति मिलने से सड़क की मेटलिंग और टारिंग का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन

हिमाचल सरकार और नाबार्ड शिमला से अधिसूचना जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने इस सड़क को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर नाबार्ड को डीपीआर भेजी थी, जिसे मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस सड़क के सुधरने से रेफल, रीयूल, बागड़ा, मरहोग, शलौंन, बखलौंन, भड़ाहन और छम्यार गांवों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्र की दो पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने की भी योजना है। रेफल पंचायत प्रधान विमला देवी, उपप्रधान दुर्गा दास, छम्यार पंचायत प्रधान हेमलता, उपप्रधान रेलु राम, पूर्व प्रधान बिंदर ठाकुर, भूप सिंह, धर्मेंद्र और कृष्ण कुमार ने सड़क की मंजूरी पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक विनोद कुमार ने बताया कि नाबार्ड के मुंबई कार्यालय से मंजूरी की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। इस सड़क के बनने से न केवल लोगों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि अनछुए पर्यटन स्थलों तक भी पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed