फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Murder or suicide of a Nepali origin youth in Pahad, remains a mystery

Mandi News: पैहड़ में नेपाल मूल के युवक की हत्या या आत्महत्या, बनी पहेली

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Murder or suicide of a Nepali origin youth in Pahad, remains a mystery
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत पैहड़ में नेपाल मूल के एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल काॅलेज में किया जाएगा। शनिवार सुबह पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने धर्मपुर थाना को फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर में किराये पर ठहरा नेपाल मूल का युवक मृत अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या या हत्या इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक युवक हीन बहादुर शाही मई, जून में उनके घर पर मजदूरी कर चुका है। बीते दिन 14 नवंबर को वह दोबारा उनके घर आया और रात को वहीं रुक गया।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद वह अलग कमरे में सो गया। सुबह जब प्रधान मीना कुमारी कमरे में गईं तो देखा कि फर्श पर खून फैला हुआ है और युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गंभीर निशान मिले हैं। गले पर गहरा कट, जो दाहिनी ओर अधिक है, और माथे पर भी चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इन परिस्थितियों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed