फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Movement closed in 42 roads due to snowfall, eight HRTC buses

बर्फबारी से 42 सड़कों में आवाजाही बंद, एचआरटीसी की आठ बसें फंसी

Sun, 09 Jan 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Movement closed in 42 roads due to snowfall, eight HRTC buses
नाचन क्षेत्र के देवीदहड़ पर्यटन स्थल में बर्फबारी में फंसे वाहनों को निकालते हुए स्थानीय लोग। - फोटो : Mandi
मंडी/गोहर (मंडी)। जिले में बारिश-बर्फबारी से 42 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। मंडी के कई क्षेत्रों में दूध, ब्रेड सहित जरूरी सामान की सप्लाई भी नहीं हो सकी। बिजली भी गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के अवरुद्ध होने से एचआरटीसी की आठ बसें भी जगह-जगह फंस गई हैं। यही नहीं, सैलानियों के वाहन भी फंस गए हैं।
विज्ञापन

बंद मार्गों में अधिकतर नाचन और सराज क्षेत्र में हैं। मंडी डिविजन की दो, सराज में 35, गोहर में एक और सुंदरनगर में चार सड़कें बंद पड़ी है। थुनाग और जंजैहली में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 8 बसें फंसी हैं। पर्यटन स्थलों में सैलानी भी फंस गए हैं। दूध, ब्रेड की सप्लाई न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में 258 ट्रांसफार्मर बंद होने के चलते दर्जनों पंचायतों में ब्लैक आउट रहा। प्रचंड ठंड में बिजली न होने से लोगों को कठिनाई हुई।
विज्ञापन

सबसे अधिक ट्रांसफार्मर गोहर में बंद रहे। गोहर में 187, जोगिंद्रनगर 3, बालीचौकी 54, करसोग 15 और सुंदरनगर में 8 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके अलावा जिले में 27 पेयजल योजनाएं बंद हो गई है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी की 12, पधर की 14 और करसोग की एक योजना प्रभावित है। थुनाग सब डिपो के प्रभारी सुंदर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आठ बसें फंस गई हैं। इन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभागीय कर्मचारियों ने सड़कों, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात हैं। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले में 42 सड़कें बंद हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिजली के 258 ट्रांसफार्मर भी जल्द बहाल कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही पानी की योजनाओं को भी बहाल करने का काम चला हुआ है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में न जाएं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed