फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mobile of dentist trainee accused of murder recovered

पुलिस ने बरामद किया हत्या आरोपी दंत चिकित्सक प्रशिक्षु का मोबाइल

Tue, 24 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mobile of dentist trainee accused of murder recovered
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर शहर के भोजपुर में पिछले दिनों दंत कॉलेज के प्रशिक्षु की ओर से सहपाठी छात्रा के घर में घुसकर दादी की हत्या करने और सहपाठी को मारने की कोशिश के मामले में पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी करीब 12 दिन के बाद बरामद कर लिया है। जहां पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था, मोबाइल उसी घर के एक स्टोर में बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस एक अन्य स्टोर से आरोपी की चप्पल और छतरी को भी बरामद कर चुकी है। मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री दल बल के साथ के साथ सुबह 9 बजे पुन: वारदात स्थल पर जांच के लिए पहुंची थी। जहां उन्होंने हत्या के बाद घर में प्रवेश करने वाले गवाहों का अंदर जाने का और वहां जो कुछ देखा, उसे लेकर दोबारा सीन क्रिएट करवाया। वहीं, आरोपी को जिस पड़ोस के लेंटर में धरा गया था, वहां पर भी जाकर उसे पकड़ने और पुलिस के हवाले करने को लेकर पूरी जानकारी हासिल की है। इस दौरान हत्या के बाद महिला बिस्तर पर खून से लथपथ किस अवस्था में थी, उसे लेकर भी गवाहों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान हत्या आरोपी दंत प्रशिक्षु का मोबाइल स्टोर से बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और आरोपी को भी मौका पर लाया। जिससे उसने किस तरह सारे घटनाक्रम को अंजाम दिया है, जानकारी ली। हत्या आरोपी प्रशिक्षु दूसरी बार 5 दिन रिमांड पर है। उसे दोबारा अदालत में पेश करने से पहले पुलिस सारे सबूत एकत्रित करने में जुटी थी। इस संबंध में मंगलवार को बड़े स्तर पर मौके पर अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने आरोपी का मोबाइल बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मोबाइल से हत्या मामले को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed