{"_id":"69516fdcc30a8f7b5203afa2","slug":"mla-rana-honored-meritorious-students-in-jhalwan-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180852-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: झलवाण में विधायक राणा ने सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: झलवाण में विधायक राणा ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलवान में फन फेयर सीजन-7 का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मसोली पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया और जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अजय सकलानी, सीमा वालिया ने विशेष अतिथि शिरकत की।
विधायक प्रकाश राणा ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नशे जैसी बुरी आदतों से बचने का आग्रह किया।
विधायक प्रकाश राणा ने मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विशाल शर्मा ने स्कूल की सालाना गतिविधियों और उपलब्धि से अभिभावकों को अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने कचौरी, पानीपूरी, सिड्डू, मोमो सहित हिमाचल के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। गायक गोपाल शर्मा एवं राजेंद्र आचार्य और चिंटू ने बच्चों के साथ साथ अन्य लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान बेबी शो का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इनको मिला सम्मान
10वीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने पर यथार्थ शर्मा, द्वितीय स्थान पर रहीं अपेक्षा और तृतीय स्थान पर रहीं अनामिका शर्मा को सम्मानित किया। 12वीं कक्षा में प्रथम सेजल, द्वितीय धन्या, तृतीय स्थान पर रही पलक को पुरस्कार प्रदान किया। स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का सम्मान अनामिका शर्मा को दिया गया, जबकि बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब योगिंदर को दिया। बेस्ट मदर का सम्मान रुमा देवी (तमन्ना ठाकुर की माता) को प्रदान किया गया। खेल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शानवी, श्वेता, वनीशा, हर्षित तपस्या, कोमल, अक्षरा, अक्षिता, अभिनव, शगुन, अवंतिका, योगेंदर समेत स्कूल के सौं से अधिक विद्यार्थियों को विधायक प्रकाश राणा ने सम्मानित किया।
000