{"_id":"66e59671d72f20e02f08ae14","slug":"mixed-effect-of-himachal-bandh-seen-in-the-district-mandi-news-c-95-1-ssml1022-147234-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले में दिखा हिमाचल बंद का मिला जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले में दिखा हिमाचल बंद का मिला जुला असर
विज्ञापन
धर्मशाल के कचहरी अड्डा, लंज और थुरल में बंद रहीं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/लंज/थुरल। संजौली और मंडी में मस्जिद विवाद मामले के बाद शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर हिमाचल बंद का असर जिला कांगड़ा के कुछ बाजारों में ही देखने को मिला। जिला मुख्यालय के कचहरी अड्डा बाजार में व्यापार मंडल ने सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक दुकानों को बंद रखा। वहीं, कोतवाली बाजार ने इस हिमाचल बंद आंदोलन में हिस्सा न लेते हुए दुकानों को खुला रखा।
इसके अलावा लंज बाजार में दुकानदाराें ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व्यावसायिक परिसराें को बंद रखा। व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीव राणा और विश्व हिंदू परिषद लंज के प्रभारी रणजीत शर्मा और इंद्रजीत चौधरी सहित व्यापार मंडल लंज के दुकानदारों ने पहले सीता-राम मंदिर में बैठक कर बाहरी क्षेत्रों के रह रहे विशेष समुदाय के लोगों पर विशेष नजर रखने, गांव-गांव में सामान बेचने वालों लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस चौकी लंज के कार्यवाहक प्रभारी अनित सिपहिया को ज्ञापन सौंपा। वहीं, थुरल के व्यापारियों ने सुबह से लेकर 11 बजे तक अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं। थुरल बाजार में पूर्व सैनिकों ने शांतिपूर्वक रैली निकाली। पूर्व सैनिकों ने दुकानदारों एवं पंचायतों से आग्रह किया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर गांव-गांव में सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई कि बाहरी क्षेत्रों से आकर थुरल और आसपास की पंचायतों में रह रहे लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश, कैप्टन रविंद्र शर्मा, कैप्टन संसार चंद, कैप्टन भूपेंद्र गुलेरिया, हरनाम सिंह, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।