फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   minister awarded nagbay school student

नगवाईं पाठशाला में शुरू होगी वाणिज्य संकाय की कक्षाएं : कौल सिंह

Fri, 30 Dec 2016 10:17 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 30 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
minister awarded nagbay school student
नगवाईं पाठशाला के सालाना समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में सालाना पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने आगामी सत्र से पाठशाला में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करें और उनमें अनुशासन तथा राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास करें।
विज्ञापन


साथ ही नकल की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाएं। नगवाईं-झीड़ी पेयजल योजना का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। गही गांव तक शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति का भी आश्वासन दिया। लोगों की मांग पर कुल्लू से ज्वालापुर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आरंभ कर दी गई है। उन्होंने स्थानीय पाठशाला में अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण के लिए दो लाख, बास्केटबाल कोर्ट के लिए एक लाख, सरसेहड़ सड़क के निर्माण को एक लाख तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय पाठशाला में परीक्षा भवन के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पाठशाला की प्रधानाचार्य सर्व मंगला पराशर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुस्कान, दीक्षा, दिव्या, नंदिता कौशल, अमीषा, दिव्या, अलीशा, पूर्वांशी, नर्गिस वानो, प्रियंका, निशांत, रिशिता गुप्ता, शिवाली, बिमला देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, प्रिया ठाकुर, कुसुम लता, प्रिया, पुष्पा, अनीता, सीता, दिशा, यशपाल, हेमलता, सीता, पुष्पा को पुरस्कृत किया गया। खेलों में संतोषी, बिमला, दीपिका, पूनम, उर्मिला, रमन और विशाल, बेहतरीन हाजरी रिकार्ड के लिए सुशिता, दीक्षा, राहुल वर्मा और यश ठाकुर, अमीशा, अलीशा, जागृति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, दिनेश सेन, नरोत्तम राम, धर्मेंद्र ठाकुर, कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत नगवाईं की प्रधान कौशल्या ठाकुर, ग्राम पंचायत टकोली की प्रधान शारदा शर्मा, उपप्रधान हुक्म चंद,  रोपा के उपप्रधान हरीश ठाकुर, पंचायत समिति की अध्यक्ष दवीना भारद्वाज, दीनानाथ भंडारी, नरोत्तम राम, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed