फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Milk Federation will set up six new milk plants in the state: Buddhi Singh

मिल्क फेडरेशन प्रदेश में स्थापित करेगी छह नए मिल्क प्लांट : बुद्धि सिंह

Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Milk Federation will set up six new milk plants in the state: Buddhi Singh
नाचन क्षेत्र में चिलिंग सेंटर खोलने के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा
विज्ञापन

चैलचौक में किया दूध उत्पादकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ (मिल्क फेडरेशन) के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मिल्क फेडरेशन के माध्यम से प्रदेश में छह नए मिल्क प्लांट स्थापित करेगी। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन प्लांटों से प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वह मंगलवार को चैलचौक में एक दिवसीय दूध उत्पादक प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे थे।
बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला में एक बड़े मिल्क प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिससे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा लगभग 35.35 करोड़ रुपये की लागत से नाहन और नालागढ़ में भी मिल्क प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने नाचन क्षेत्र के पशुपालकों की बढ़ती मांग के अनुसार चिलिंग सेंटर खोलने के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही चिलिंग सेंटर खोल दिया जाएगा ताकि पशुपालकों को घर-द्वार पर लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि मंडी का दूध अब शिमला में भी बिकने लगा है। दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रोहड़ू, हमीरपुर, ऊना और मौहल में मिल्क चिलिंग प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ की ओर से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बोर्ड के उत्तर क्षेत्रीय प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र (एनआरडीटीसी) जालंधर से आए विशेषज्ञों ने दूध उत्पादन समेत आधुनिक डेयरी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed