फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious trainees of Padhar ITI honored

Mandi News: पधर आईटीआई के मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित

Thu, 24 Oct 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Meritorious trainees of Padhar ITI honored
पधर में हर्षोल्लास से मनाया कौशल दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। आईटीआई पधर में बुधवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने की। इस दौरान आईएमसी चेयरमैन मोहिंद्र पाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने अतिथियों का सत्कार करने के बाद वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि पधर में वर्ष 2015 में स्थापित आईटीआई में पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान आईटीआई प्रशिक्षुओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके लिए मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 5100 रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन भेंट की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। इनमें दीक्षु देवी, पंकज चौहान, रितिका, कैलाश, रोहित, रितिका, अमन, आकांक्षा, रिया, हृतिक, शिवानी, सिद्धार्थ, शिवानी, कमलेश, निखिल, ईशा, यशोद्धा, जगदीश, भवानी, अक्षित, गिरीश, दीपिका, ममता, शुभम आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, भूप सिंह, लाभु राम, दिनेश शर्मा, पधर स्कूल के प्रधानाचार्य ललित ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed