फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Bharadpatt School received honor

Mandi News: भराड़पट्ट स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान

Sat, 27 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Bharadpatt School received honor
भराडपट्ट स्कूल में कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़पट्ट में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की समाजसेवी दामोदरी देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश चंद ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि दामोदरी देवी ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में मुख्य रूप से काजल, सेजल, कशिश, सुजल, पल्लवी, मानसी और सुजन शामिल रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी दामोदरी देवी ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से विद्यार्थी न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को संवार सकते हैं, बल्कि मानव समाज को भी बेहतर बना सकते हैं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान बबली देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed