फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Medical certificate fee increased in Chauntara CHC

Mandi News: चौंतड़ा सीएचसी में मेडिकल प्रमाणपत्र का शुल्क बढ़ा

Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Medical certificate fee increased in Chauntara CHC
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में अब मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए दोगुना शुल्क चुकाना होगा। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) ने शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5.67 लाख का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल के कायाकल्प के लिए 25 हजार, ईसीजी मशीन खरीद के लिए 60 हजार, दंत विभाग में आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई। अस्पताल की स्वच्छता और मरम्मत कार्यों सहित सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 25 हजार की राशि का प्रावधान किया। दिव्यांग मरीजों के लिए शौचालय सुविधाओं में विस्तार, दवा और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए भी बजट खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन

आरकेएस की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जाहिर की। पंचायत प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, इंद्रा देवी ने कहा कि अस्पताल को पीएचसी से सीएचसी कर दिया लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साध कर कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उपमंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चाैंतड़ा अस्पताल में ईसीजी, एक्सरे जैसी सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी, स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजय ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार का आश्वासन दिया। मरीजों के हित में कई प्रस्ताव भी पारित किए। बैठक में बीएमओ पंकज ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, बीईओ गुलाब सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed