फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manish's speech, Sanjeev dances best

मनीष का भाषण, संजीव ने नृत्य बेहतरीन

Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Manish's speech, Sanjeev dances best
सुंदरनगर में आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव में नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेती युवती। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी ने डीएवी पब्लिक स्कूल में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना ने की।
विज्ञापन

युवा उत्सव में शास्त्रीय नृत्य एकल, शास्त्रीय गायन एकल, तबला वादन, भाषण प्रतियोगिता, लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिता करवाई गई। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के मनीष पराशर ने प्रथम और आरुषि गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय एकल गायन प्रतियोगिता में संजीव कुमार ने प्रथम और ओशो सैनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तबला वादन में आदी वालिया और हारमोनियम पर ओशो सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में मनीष पराशर ने प्रथम और नंदिनी ने द्वितीय, लोक नृत्य में महावीर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान और सीसे कन्या स्कूल सुंदरनगर ने द्वितीय स्थान पाया। लोक संगीत में महावीर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान और डीएवी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में एक नई सोच पैदा होती है। इस मौके पर डीएवी स्कूल के उपप्रधानाचार्य जगत पाल, दिनेश गुप्ता, यूथ कोऑर्डिनेटर जगदीश नायक, ललिता बांगिया, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed