फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi's cultural organizations to unite to preserve folk culture.

Mandi News: लोक संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होंगी मंडी की सांस्कृतिक संस्थाएं

Sun, 05 Jul 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mandi's cultural organizations to unite to preserve folk culture.
युवाओं का घटता रुझान और कलाकारों के लिए मंचों की कमी बनी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बदलते दौर में लोक संस्कृति, लोकगीत, लोकगायन, रंगमंच और सिनेमा के प्रति युवाओं का घटता रुझान चिंता का विषय बना हुआ है। इसी मुद्दे पर शनिवार को मंडी में 11 सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थाओं की संगोष्ठी आयोजित हुई।
तपस अकादमी परिसर में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी रूप उपाध्याय ने की। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, संस्थाओं को एकजुट करने और कलाकारों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक सामूहिक रूप से पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर में अभ्यास व आयोजनों के लिए उपयुक्त मंच की कमी पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

रंगकर्मी कुलदीप गुलेरिया ने बाहरी संस्थाओं द्वारा स्थानीय कलाकारों के शोषण का मुद्दा उठाया। सभी ने ऐसे आयोजनों का विरोध करने और स्थानीय कलाकारों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त पहल पर सहमति जताई। बैठक में कई सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed