{"_id":"6abcef3436f8370b5500f590","slug":"mandi-traders-association-opposes-upi-charges-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215577-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यूपीआई शुल्क का मंडी व्यापार मंडल ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यूपीआई शुल्क का मंडी व्यापार मंडल ने किया विरोध
विज्ञापन
शुल्क को बताया व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए शुल्क के विरोध में हिमाचल व्यापार मंडल ने 2 अक्तूबर को यूपीआई के माध्यम से भुगतान नहीं लेने का निर्णय लिया है। मंडी व्यापार मंडल ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए शुल्क का कड़ा विरोध किया है।
मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने बुधवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है। सरकार के इस निर्णय से व्यापारी वर्ग में हताशा और निराशा है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। इसी के विरोध में हिमाचल व्यापार मंडल ने 2 अक्तूबर को यूपीआई के माध्यम से किसी भी तरह का भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महेंद्रू ने कहा कि मंडी व्यापार मंडल हिमाचल व्यापार मंडल के इस निर्णय के साथ खड़ा है और यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग करता है। बता दें कि व्यापार मंडल के इस आह्वान के चलते दो अक्तूबर को ग्राहकों को अपने साथ कैश रखना होगा, अन्यथा दिक्कतें पेश आ सकती हैं।