फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Siya Murder Case: Preparations Underway to File Charge Sheet Within 45 Days

मंडी सिया हत्याकांड: 45 दिन के भीतर चालान पेश करने की तैयारी, केमिकल व अन्य तकनीकी रिपोर्ट आना बाकी; जानें

Sat, 25 Apr 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 25 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंडी के चर्चित सिया हत्याकांड में पुलिस ने 45 दिन के भीतर अदालत में चालान पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Siya Murder Case: Preparations Underway to File Charge Sheet Within 45 Days
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चर्चित सिया हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस ने 45 दिन के भीतर अदालत में चालान पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। मामले में अभी आरएफएसएल की केमिकल जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं, जिनके प्राप्त होते ही कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस टीम ने अब तक घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, आरोपियों के बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल लोकेशन को खंगाल लिया है। आरोपी की गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार कर ली गई है, जिससे घटना के समय उनकी मौजूदगी और भूमिका स्पष्ट हो सके। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया गया है, जिससे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो अभियोजन को मजबूत बनाने के लिए हर साक्ष्य को तकनीकी रूप से सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जैसे ही लंबित तकनीकी और केमिकल रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्यों के साथ चालान अदालत में पेश कर दिया जाएगा, जिससे सुनवाई के दौरान केस मजबूत स्थिति में रहे। इस मामले में पुलिस की दस्तावेजी जांच लगातार जारी है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक आरोपी विकास पटियाल के सभी संपर्कों को खंगाल चुकी है। बाबा से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब तक 30 से 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 12 से 15 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस फॉरेंसिक व डिजिटल के आधार पर आरोपी को कानूनन सजा दिलाने के लिए कार्य करेगी। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला
13 अप्रैल 2026 की सुबह, मंडी जिले के सरकाघाट (गोपालपुर क्षेत्र, नैण गांव) में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की कॉलेज जाते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह बस स्टॉप की ओर पैदल जा रही थी, जब आरोपी ने तेजधार हथियार से उसके गले पर वार कर गला रेत दिया। सिया मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed