फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Pathankot highway lacks proper security arrangements, road accidents are increasing

Mandi News: मंडी-पठानकोट हाईवे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं ,बढ़ रहे सड़क हादसे

Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mandi-Pathankot highway lacks proper security arrangements, road accidents are increasing
घट्टा से घटासनी और मंडी तक सड़क के कई हिस्सों में सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टील बीम भी उखड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों पर एनएचएआई गंभीर नहीं है। घट्टा से घटासनी और मंडी तक सड़क के कई हिस्सों में सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टील बीम भी उखड़ गए हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती जा रही है। खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे वाहन चालकों के लिए गुम्मा के समीप खानी नाला अभी भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से फिर बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ।

कोटरोपी में भूस्खलन की बात करें तो यहां पर अभी भी डंगे धंसने का सिलसिला जारी है। हराबाग और छाणग के नजदीक भी भूस्खलन को रोकने को लेकर एनएचएआई के दावे भी हवा ही नजर आ रहे हैं। जोगिंद्रनगर के डकबगड़ा के समीप सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए स्थापित सुरक्षा स्टील विम उखड़ गए हैं। इससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। यहां पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा ढेलू और पातकू के समीप तीखे और संकीर्ण मोड़ों पर भी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाए हैं। स्थानीय वाहन चालक अजय, सुनील कुमार, ट्रक चालक विशाल ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाए जाने चाहिए। उधर, एनएचएआई पालमपुर के अधिकारी साहिल जोशी ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर सुधार के कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। डकबगड़ा और अपरोच रोड़ के समीप भूस्खलन से स्टील बीम टूट जाने की जानकारी मिली है। यहां जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed