{"_id":"62bde349aa89767be12627cf","slug":"mandi-news-himachal-news-tourists-scuffle-rocks-volvo-bus-driver-conductor-sundernagar-mandi-news-sml413794585","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में सैलानियों ने वोल्वो बस चालक-परिचालक से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में सैलानियों ने वोल्वो बस चालक-परिचालक से की हाथापाई
विज्ञापन
सुंदरनगर थाना में बुधवार रात खड़ी की गई वोल्वो बस।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में बुधवार देररात हाईवे पर कार सवार हरियाणा के युवकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मनाली घूम कर लौट रहे युवाओं ने एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक और परिचालक के साथ बदसलूकी की। जान से मारने की धमकी दी है।
युवकों ने सवारियों से भरी बस की चाबी निकालने के बाद चालक के साथ हाथापाई और कट्टे से जान से मारने की धमकी दी। घटना के कारण बस में बैठी सवारियां तीन घंटे तक परेशान होती रहीं। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने पर चालान काटा है।
बुधवार देर रात सुंदरनगर में कुल्लू डिपो की हिमधारा वोल्वो बस (एचपी-66/9829) मनाली से दिल्ली के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। बस भोजपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची तो पीछे से आ रही कार (एचआर-36एक्स/0043) ने मौके पर जगह न होने के बावजूद बस से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसके उपरांत कार के गलत दिशा में जाकर बस से ओवरटेक करते हुए हल्की रगड़ लग गई। इस पर गाड़ी में बैठे हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले पांच युवक तैश में आ गए और निगम की बस को जबरन रेस्ट हाउस चौक पर रोक दिया।
विज्ञापन
युवकों ने बस की चाबी निकाल ली और हाथापाई करते हुए कट्टे से मारने की धमकी देने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस सभी युवकों को थाना ले गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने कार चालक का चालान काट उनसे जुर्माना वसूला है। संवाद