फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Tests will be done in Krasna Lab in Jogindernagar Civil Hospital from tomorrow

जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में कल से क्रसना लैब में होंगे टेस्ट

Sat, 28 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Tests will be done in Krasna Lab in Jogindernagar Civil Hospital from tomorrow
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में क्रसना कंपनी ने कार्यभार संभाल लिया है। अब मरीजों को 24 घंटे टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। 56 से अधिक टेस्ट प्रयोगशाला में सरकारी दामों पर होंगे। अस्पताल की प्रयोगशाला में दोपहर 12:00 बजे के बाद टेस्ट सुविधा का लाभ न मिलने से मरीज परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल में क्रसना कंपनी का एक वाहन उपकरण लेकर प्रयोगशाला के संचालन के लिए पहुंच चुका है। सोमवार से क्रसना कंपनी की प्रयोगशाला में सैंपल लेना शुरू कर दिया जाएगा। प्रयोगशाला के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के टेस्ट के सैंपल एकत्रित करने का सारा साजो सामान पहुंच चुका है।
विज्ञापन

24 घंटे टेस्ट सुविधा का लाभ मरीजों को दिलाया जाएगा। समय के अनुरूप प्रयोगशाला में टेस्ट सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।
जोगिंद्रनगर अस्पताल में नौ सालों से एसआरएल कंपनी टेस्ट सुविधा का लाभ दे रही थी। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ करार खत्म होने के बाद जिलेभर के अस्पतालों में टेस्ट सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। सिर्फ सरकारी लैब में ही दोपहर 12:00 बजे तक टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे थे। इससे मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम भी ज्यादा चुकाने पड़ रहे थे। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में क्रसना कंपनी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार से मरीजों के टेस्ट के सैंपल एकत्रित होना शुरू हो जाएंगे। मरीजों को 24 घंटे टेस्ट सुविधा का लाभ दिया जाएगा। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed