{"_id":"628bd0a10196f178333f06e8","slug":"mandi-news-himachal-news-power-supply-intrupted-dharampur-distt-mandi-mandi-news-sml40981901","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में 12 घंटे तक गुल रही बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में 12 घंटे तक गुल रही बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में रविवार रात को अंधड़ के कारण बिजली के तार टूटने से 65 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। बिजली जाने से क्षेत्र की करीब 5,000 की आबादी 12 घंटे तक परेशान हुई। रविवार रात 12:00 बजे गुल हुई बिजली सोमवार दोपहर 12:00 बजे बहाल हो सकी है।
सोमवार सुबह बिजली बोर्ड के कर्मचारी सप्लाई दुरुस्त करने में जुट गए। इस दौरान संधोल, टिहरा, सांढापत्तन, छपाणु, बनेरडी, सिद्धपुर, बरोटी, डरवाड़, रोसो आदि क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। आंधी और बारिश से बिजली बोर्ड को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
बिजली बोर्ड मंडल धर्मपुर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सुनील ठाकुर ने बताया कि बोर्ड को करीब तीन लाख का नुकसान पहुंचा है। 65 ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे थे। इन्हें बहाल कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली की तारों को छू रही पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए बोर्ड कार्यालय में सूचित करें। संवाद