फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news PNB's office wall broken for theft in Ladbhadol tullah

लडभड़ोल में चोरी के लिए पीएनबी की तोड़ी दीवार

Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news PNB's office wall broken for theft in Ladbhadol tullah
पीएनबी की शाखा तुलाह में चोरी के प्रयास के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा तुलाह में वीरवार देर रात शातिरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। शातिरों ने राड से तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन साथ लगते मकान में रहने वाले कुछ लोग जाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने चोरी का अंदेशा होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच शातिर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात 12 बजे के करीब शातिरों ने पीएनबी तुलाह के गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। शातिरों ने राड (झब्बल) से दीवार तोड़ी।
विज्ञापन

फिर दीवार में साथ लगे सेफ (तिजोरी) को तोड़ने की कोशिश की। इससे पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता, बैंक भवन के समीप किराए के मकान में रहने वाला बैंक कर्मचारी जाग गया। उसने गांव वालों को सूचित किया। गांववासियों को देख शातिर वहां से फरार हो गए। इससे बैंक का नुकसान बच गया। बता दें बीते शनिवार को खद्दर बाजार में भी शातिरों ने छह दुकानों के ताले तोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछेक दुकानों से नकदी और सामान चुरा लिया था। क्षेत्र में जगह-जगह हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल सहित पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी मुंशी राम ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने कहा कि शातिरों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed