फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news padhar jogindernagar via nohli disrupted landslide

भूस्खलन से दो संपर्क मार्ग बाधित, पैदल पहुंचे विद्यार्थी

Wed, 17 Aug 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news padhar jogindernagar via nohli disrupted landslide
पधर (मंडी)। पधर-जोगिंद्रनगर वाया दमेला नौहली राजमार्ग बुधवार सुबह दमेला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग के बंद होने से एचआरटीसी की जोगिंद्रनगर-पधर-खजरी बस सहित दर्जनों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे गए।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने घटनास्थल पर जेसीबी मशीन तैनात कर देर शाम को मार्ग यातायात के लिए बहाल किया। उपमंडल के अंतर्गत पाली-शीलग-बड़ागांव मार्ग भी बुधवार तड़के बड़ा गांव के समीप भूस्खलन होने से बाधित हो गया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से निगम की बड़ागांव-मंडी बस फंस गई। स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों सहित आम यात्रियों को पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोग बड़ागांव से पैदल चलकर पाखरी पहुंचे। सुबह-सुबह ही विद्यार्थियों सहित यात्रियों को कसरत करनी पड़ी। प्रात: 10:30 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बड़ा गांव के पास भूस्खलन से बाधित मार्ग को 10:30 बजे बहाल कर दिया जबकि पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग में गिरी चट्टानों को हटाया जा रहा है। देर शाम यातायात बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed