फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news lack aadhar card update kotli no facility

Mandi News: कोटली में आधार अपडेट सुविधा न होने से लोग परेशान

Thu, 24 Nov 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news lack aadhar card update kotli no facility
कोटली (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय कोटली में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा उपलब्ध न होने से तुंगल क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को कार्य के लिए मंडी जाना पड़ रहा है। पिछले दिनों पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोटली ने कोटली में आधार अपडेट करवाने की सुविधा की मांग रखी थी।
विज्ञापन

कोटली के एसडीएम रमेश चंद कटोच ने तहसील कार्यालय के समीप एक लोकमित्र केंद्र को आधार अपडेट सुविधा के लिए अधिकृत किया था। लोकमित्र केंद्र में आधार अपडेट करने वाले उपकरण तथा मशीनें भी मुहैया करवाई थीं लेकिन मात्र एक सॉफ्टवेयर की दरकार के चलते मशीनें लोकमित्र केंद्र में धूल फांक रही हैं। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सिंह वर्मा का कहना है कि आधार कार्ड की अहमियत बढ़ गई है।
विज्ञापन

छोटे और बड़े काम में इसका इस्तेमाल हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में आने वाले शारीरिक परिवर्तन के चलते उनके फिंगरप्रिंट आधार कार्ड से मैच नहीं करते। इसके परिणाम स्वरूप उन्हें आधार अपडेट करवाना पड़ता है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिव बनेर आदि ने प्रशासन से मांग की है कि कोटली में आधार अपडेट करने वाले अधिकृत लोकमित्र केंद्र में उपलब्ध मशीनों को वंचित सॉफ्टवेयर की व्यवस्था करवाई जाए ताकि आधार कार्ड अपडेट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटली के एसडीएम रमेश चंद कटोच ने कहा कि वह सूचना एवं तकनीकी निदेशालय शिमला से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह के भीतर वहां से टेक्नीशियन बुलवाकर मशीनों में सॉफ्टवेयर डाला जाएगा और शीघ्र ही लोगों को आधार अपडेट सुविधा कोटली में मुहैया होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed