फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Issues, raised, meeting, public crievance, redressal jogindernagar

जनशिकायत निवारण समिति की बैठक में उठाए गए मुद्दे

Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Issues, raised, meeting, public crievance, redressal jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जन शिकायत निवारण समिति जोगिंद्रनगर की बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने पानी, बिजली और सड़क से संबंधित मुद्दे उठाए। समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर ने संबंधित विभागों को समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. विशाल ने की। समिति की गैर सरकारी सदस्य कृष्णा ठाकुर ने गांव टिकरी मुशैहरा के लिए बजगर खड्ड से बिना फिल्टर पीने के पानी की सप्लाई का मामला उठाया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत खराब पड़े फिल्टर को आगामी 31 मार्च तक ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए फिल्टर का भी निर्माण किया जाएगा। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिल्टर ठीक होने तक ट्यूबवेल के माध्यम से लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाए। सदस्य विक्रम सिंह ने पंडोल स्कूल में खराब सोलर लाइट्स की मामला, दलीप सिंह ने द्रुब्बल में वन विभाग के विश्राम गृह का निर्माण न होने का मामला उठाया। लडभड़ोल कॉलेज निर्माण और जोगिंद्रनगर शहर में पानी की सही निकासी न होने का मामला उठाया। विक्रम सिंह ने पंडोल स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने, कृष्णा ठाकुर ने बिजली वोल्टेज समस्या तथा कमल ठाकुर ने लंघा-रोपडू-सपैडू सड़क का मामला रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की गैर सरकारी सदस्य मेघना ठाकुर ने मझारनू-भदरोल संपर्क सड़क के सुधार का मामला उठाया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी 30 जनवरी तक मनरेगा के माध्यम से सड़क के सुधार कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कमल ठाकुर ने 22केवी भराड़ू विद्युत उपकेंद्र में कर्मियों की तैनाती न होने का मामला रखा। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 6 माह के लिए आउटसोर्स के आधार पर कर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed