फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news husband arrested death married woman ladbharol

लडभड़ोल में विवाहिता की मौत पर पति गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news husband arrested death married woman ladbharol
लडभड़ोल के बरनोड़ में विवाहिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए जे लाते लोग। - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की पहचान सविता देवी पत्नी सुनील कुमार गांव बरनोड पंचायत गोलवां के रूप में हुई है। विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैैं कि संतान न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर उसने जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ननद और जेठानी को भी आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार महिला बुधवार को अपने किसी रिश्तेदारी में समारोह में गई हुई थी। देर रात तबीयत बिगड़ी और उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में सविता की माता शकुंतला देवी ने बताया कि शादी के बाद सविता के ससुराल वाले तंग करते थे। घर से निकालने की धमकी भी दी गई थी। संतान न होने पर उसे ताने देते थे। उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात्रि सविता किसी समारोह में गई हुई थी। देर रात को सविता ने उन्हें फोन पर बताया कि उसका पति मारपीट कर रहा है। इसके थोड़ी देर बार सविता के पति ने उसकी तबीयत बिगड़ने की खबर दी। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मां की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed