फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Heaters installed for patients in Jogindernagar Civil Hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए लगे हीटर

Fri, 25 Nov 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Heaters installed for patients in Jogindernagar Civil Hospital
जिला के जोगिंद्रनगर स्थित नागरिक अस्पताल में शुरू हुई हीटर सुविधा। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दाखिल मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में हीटर सुविधा शुरू कर दी है। अतिरिक्त कंबल भी मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों को शीतलहर से बचाने के पुख्ता प्रबंधों पर अस्पताल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई है।
विज्ञापन

गायनी वार्ड में दाखिल प्रसूता महिलाओं के लिए हीटर की व्यवस्था शुरू होने के बाद महिला और पुरुष रोगी वार्ड में भी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। आपातकालीन वार्ड में भी हीटर लगाए गए हैं। इससे दाखिल मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

तीमारदार भी अस्पताल प्रशासन की इस कार्रवाई से खुश हैं। अस्पताल के मुख्य वार्डों में हीटर सुविधा शुरू न होने का मामला उठाया गया था। इसमें कुछ वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूट जाने के कारण सर्द हवाएं मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा रही थीं। एक सप्ताह पहले तीमारदारों को घर से रजाई और कंबल उपलब्ध करवाने की नौबत आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दाखिल मरीजों को हीटर सुविधा न मिलने का मामला ध्यान में लाया गया था। अस्पताल में हीटर और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed