फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, dev kamroonag, goor, hatram, prediction , rain

अब देव कमरूनाग के पूर्व गूर हेतराम ने दिया परता

Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, dev kamroonag, goor, hatram, prediction , rain
नाचन क्षेत्र के धंग्यारा गलू गांव में बारिश के लिए देव कमरूनाग के परता स्थल पर बैठे किसान और बागव? - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन के किसानों-बागवानों ने बड़ादेव कमरूनाग के धंग्यारा स्थित परता (भविष्यवाणी) स्थल पर वीरवार को भी बारिश के लिए डेरा जमाए रखा। नाचन के किसानों ने धंग्यारा गलू में एकत्र होकर वीरवार को नीलमणी का परता फेल होने पर पूर्व गूर हेतराम से परता दिलाया।
विज्ञापन

नीलमणी ने एक दिन का परता दिया था जो सफल नहीं हो सका। अब देवता के पूर्व गूर हेतराम ने वीरवार शाम को परता दिया है। हेतराम के धूप देने से आसमान में बादल उमड़ आए। परते का क्रम चलने से वर्तमान गूर टिकम राम की कुर्सी पर खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

नाचन के झूंगी और ज्यूणी घाटी के किसानों ने वीरवार को धंग्यारा गलू में परते के देव स्थान पर डेरा जमाए रखा। आसपास के देवालयों में भी किसानों-बागवानों ने बारिश के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी है। देवता के कटवाल काहन सिंह ने पूर्व गूर हेतराम से वीरवार को बारिश के लिए धूप देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम तक बारिश नहीं हुई तो अगला गूर लालमणी धूप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान गूर ने भी पिछले दिनों बारिश के लिए प्रयास किए मगर बारिश नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों जीत कुमार, योगिंदर, कपिल, अनूप, यशवंत, मनु, देवीराम, देवेंद्र, राजू और प्रेम ने बताया कि जब तक बारिश नहीं होगी, किसान और बागवान धंग्यारा गलू में डेरा जमाए रखेंगे।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed