{"_id":"627aa1245b0dc96c6f630a1f","slug":"mandi-news-himachal-news-bus-reached-seraj-shilakutla-village-today-mandi-news-sml408412510","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उतरेगा पीठ का बोझा, बस जो पहुंच गई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उतरेगा पीठ का बोझा, बस जो पहुंच गई गांव
विज्ञापन
सराज क्षेत्र के शिलाकुटला गांव में आजादी के बाद पहुंची बस देख खुशी जताते लोग।
- फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। सराज की दुर्गम पंचायत लेहथाच का गांव शिलाकुटला भी सड़क से जुड़ गया। मंगलवार को एचआरटीसी की बस ट्रायल के तौर पर गांव पहुंची तो मौजूद लोगों की जुबां से बरबस ही निकल आया, कि अब पीठ के बोझे से छुटकारा मिलेगा।
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने सुबह 11:00 बजे थाच से शिलाकुटला मार्ग पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही बस 11:30 बजे शिलाकुटला गांव पहुंची तो लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। उन्होंने बस के साथ आए अधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
ग्राम पंचायत लेहथाच के प्रधान तेज सिंह ने बताया कि शिलाकुटला गांव में बस पहुंचना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। इससे टिलर, संझाला, जुही गांवों के लोग भी लाभान्वित होंगे। लेहथाच-शिटलाकुटला मार्ग का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। आजादी के 75 वर्ष बाद सड़क सुविधा से गांव जुड़ पाया। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही बस का समय तय किया जाएगा और रूट नियमित होगा।
विज्ञापन
...
10 से 12 किमी चलना पड़ता है पैदल
गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजों को पीठ पर उठाकर घर तक लाना पड़ रहा है। इसके लिए लगभग 10 से 12 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। सड़क बनने और बस सुविधा मिलने से करीब 2,000 की आबादी लाभान्वित होगी।
इस अवसर पर सीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा, अधिशासी अभियंता बलवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य खेम दासी, ग्राम पंचायत थुनाग के प्रधान धनेश्वरी सिंह और झुंडी पंचायत के प्रधान नोक सिंह मौजूद रहे।
0000