फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news BJP captures Nagar Panchayat Rewalsar

नगर पंचायत रिवालसर पर भाजपा का कब्जा

Tue, 05 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news BJP captures Nagar Panchayat Rewalsar
नगर पंचायत रिवालसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ। - फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर पर कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों के होते हुए भाजपा समर्थितों ने कब्जा कर लिया है। सात वार्डों वाली नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के बाद मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें कांग्रेस समर्थित सुलोचना ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

जीतने के बाद वार्ड चार की पार्षद सुलोचना ने खुद को भाजपा समर्थित बताया। उधर उपाध्यक्ष पद के लिए भी मतदान हुआ। इसमें वार्ड छह के पार्षद कमल प्रकाश गुप्ता ने जीत हासिल की। कमल प्रकाश गुप्ता भी भाजपा समर्थित हैं। इससे पहले कांग्रेस समर्थित कश्मीर उपाध्यक्ष थे। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में चुनाव हुए। बता दें कि पिछले माह अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटा दिया था।
विज्ञापन

गुटबाजी से कांग्रेस को अध्यक्ष पद की सीट गंवानी पड़ी। सुलोचना कांग्रेस समर्थित रही हैैं और दो बार कांग्रेस के समर्थन में ही चुनाव लड़कर जीतीं। मंगलवार को सुलोचना ने जीत हासिल की लेकिन जीत के तुरंत बाद उन्होंने भाजपा खेमे में शामिल होकर सबको चौंका दिया। उपाध्यक्ष का पद भाजपा समर्थित के ही नाम रहा। ऐसे में भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत रिवालसर नगर परिषद में विजय पताका फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए नगर पंचायत के चुनावों में कांग्रेस समर्थित रीता देवी को अध्यक्ष पद मिला था। अविश्वास प्रस्ताव के बाद दोनों खाली पदों को लेकर हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने खुलकर क्रॉस वोटिंग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed