फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, asha worker beat anganwadi team rassakashi competition

रस्साकशी में आशा वर्करों ने आंगनबाड़ी टीम को दी मात

Mon, 30 May 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, asha worker beat anganwadi team rassakashi competition
मंडी में ईट राइट मेले के दौरान पड्डल मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिलाएं। - फोटो : Mandi
मंडी। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को मंडी की इंदिरा मार्केट में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मंडलीय आयुक्त मंडी राखिल काहलों ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रस्साकशी प्रतियोगिता में आशा वर्कर की टीम ने आंगनबाड़ी वर्कर की टीम को मात दी। वाकोथॉन रेस के अंडर-18 वर्ग में पैलेस कॉलोनी के साहिब ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर मंगवाई के जय सिंह और तीसरे नंबर पर स्कूल बाजार मंडी के आयुष रहे।
विज्ञापन

18 से 40 साल वर्ग में अनीश ने पहला, धर्मपाल ने दूसरा और पंकज ने तीसरे स्थान हासिल किया। 40 से अधिक साल के वर्ग में अमर सिंह पहले, ओम प्रकाश दूसरे और परमा तीसरे स्थान पर रहे। धीमी साइकिल रेस में ब्वाय स्कूल मंडी ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर प्रवीण, दूसरे पर कार्तिक और तीसरे पर प्रकाश रहे। इस मेले में खाने के करीब एक दर्जन स्टाल लगाए गए और लोगों ने खाने का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त एवं सचिव, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम सुमित खिमटा, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, सहायक आयुक्त अरुण चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

...
बारिश ने डाला खलल, सामान खराब
दोपहर बाद अचानक हुई बारिश ने मेले का मजा किरकिरा कर दिया। बारिश का पानी इंदिरा मार्केट की छत पर सजे स्टालों में घुस गया। बारिश ने संभलने तक का मौका नहीं मिला और महिलाएं सामान समेटती नजर आईं। देर रात तक कार्यक्रम यहां होने थे, लेकिन मौसम के चलते कार्यक्रम रद्द करने पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed