फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Municipal Corporation to get Mayor and Deputy Mayor on June 29.

Mandi News: 29 जून को मिलेगा नगर निगम मंडी को महापौर और उपमहापौर

Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mandi Municipal Corporation to get Mayor and Deputy Mayor on June 29.
मंडी। प्रदेश सरकार ने नगर निगम के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित कर दी है। यह समारोह 29 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ निगम को महापौर और उपमहापौर मिलेंगे। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मंडी नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ के लिए जिला उपायुक्त को अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के परिणाम 31 मई को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन

इस बीच महापौर और उपमहापौर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं, जहां भाजपा के पार्षद नेताओं के बीच सक्रियता बढ़ी हुई देखी जा रही है। इस समारोह के साथ मंडी नगर निगम का नया कार्यकाल आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा और शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed