{"_id":"6aa3c8c2f222c8319200c2b5","slug":"mandi-kullu-highway-car-collision-three-injured-dyod-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मंडी-कुल्लू हाईवे पर डयोड के पास दो कारों में जोरदार भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मंडी-कुल्लू हाईवे पर डयोड के पास दो कारों में जोरदार भिड़ंत, तीन घायल
Fri, 11 Sep 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:56 PM IST
सार
मंडी-कुल्लू हाईवे पर शुक्रवार सुबह डयोड के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यूपी नंबर की कार के गलत दिशा से फोरलेन पर आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कारें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी-कुल्लू हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे डयोड के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों वाहनों को टक्कर से काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक यूपी नंबर की कार कैंची मोड़ की ओर से फोरलेन पर गलत दिशा में आती हुई डयोड के पास पहुंची। इसी दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक टैक्सी कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने के साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यूपी नंबर की कार गलत दिशा से फोरलेन पर आई थी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे के दौरान सड़क की स्थिति, वाहनों की गति और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।