हिमाचल: गुम्मा में पहाड़ी से चट्टान गिरने से महिला की मौत, कुल्लू से सिमसा मंदिर जा रहे थे 2 बच्चों समेत 10 लोग
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था, तभी पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह मानसून सीजन में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से करीब दस किलोमीटर दूर गुम्मा के समीप पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि मौजूद तीन अन्य लोग हादसे में बाल-बाल बचे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मंडी-पठानकोट सड़क पर हुए हादसे में मौके पर मौजूद परिवार के सात अन्य सदस्य भी बिलख उठे। घायल महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सिर में गहरी चोट आने से उन्हें बचाया न जा सका।
कुल्लू जिले के सुल्तानपुर और हरिपुर से दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर कुल आठ लोग लडभड़ोल संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इनमें एक वाहन में सवित शर्मा, नीलम, वर्निका (4), प्रांजली, शामेश्वरी शर्मा (47) पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी सुल्तानपुर जिला कुल्लू सवार थीं। दूसरे वाहन में इसी परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों में शामिल गोपाल कृष्ण, अनिल, वृंदा शर्मा, शुभांजलि और दिव्यांजलि (5) सवार थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनीश चौधरी ने जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी और कानूनगो सतीश शर्मा को स्थानीय अस्पताल भेजा। पुलिस की टीमें भी थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में अस्पताल पहुंचीं। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।