{"_id":"695bf3cf667c332cf1006ceb","slug":"mandi-art-festival-will-be-held-for-the-first-time-during-mahashivratri-festival-mandi-news-c-90-1-mnd1001-181661-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार होगा मंडी आर्ट फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार होगा मंडी आर्ट फेस्टिवल
Mon, 05 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 इस बार अपने पारंपरिक स्वरूप के साथ-साथ आधुनिक कला के रंग में भी रंगा नजर आएगा। महोत्सव में पहली बार मंडी आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जो इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। इसमें मंडी सिल्क, मंडी कलम, स्थानीय हस्तशिल्प और अन्य दुर्लभ कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
16 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि पधर और तुंगल घाटी से आने वाले देवी-देवताओं के आगमन से पूर्व निर्माणाधीन मार्गों को पूरी तरह दुरुस्त और चकाचक किया जाए।
महोत्सव के लिए देवी-देवताओं के निमंत्रण, स्वागत और ठहराव के लिए एडीएम की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष थीम पर आधारित होंगे। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए भी समय पर ऑडिशन और तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के माध्यम से महोत्सव को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। स्टॉल पर डस्टबिन न रखने वाले व्यापारियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करेगा पर्यटन विभाग डीसी ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि शिवरात्रि के दौरान मंडी में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। शहर के प्रमुख मंदिरों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों को भव्य रोशनी से सजाया जाएगा। बैठक में सुरक्षा, बिजली-पानी की आपूर्ति और यातायात प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा हुई।