फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Making payments directly into bank accounts of the Milk Federation is unfair: Union

दुग्ध प्रसंघ का भुगतान सीधे बैंक खातों में करना अनुचित : संघ

Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Making payments directly into bank accounts of the Milk Federation is unfair: Union
दुग्ध उत्पादक संघ अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर मिल्क प्लांट के अ​धिकारियों से वार्ता करते हुए। स - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को बुके भेंट करते जिलाध्यक्ष।
मंडी। मंडी जिला दुग्ध उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चक्कर मिल्क प्लांट के अधीक्षक से मिला और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भगवंत सिंह और राकेश ने किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि सभी दुग्ध उत्पादक संघों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि प्रसंघ की ओर से होने वाला भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से संघों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और पारदर्शिता पर भी प्रश्न खड़ा होता है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाएं स्वयं पंजीकृत संस्थाएं हैं और सरकार की ओर से इनका वार्षिक अंकेक्षण होता है। सभाएं प्रसंघ से उत्पाद लेकर उनका विक्रय करती हैं और भुगतान भी सभाओं के बिल के आधार पर किया जाता है। ऐसे में सीधे भुगतान की प्रणाली व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर प्रसंघ ने शीघ्र और गंभीरता से विचार नहीं किया तो सचिवों को दुग्ध उत्पादकों के साथ आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।

इस अवसर पर दूध उत्पादक संघ द्रंग से भगवंत सिंह, रखोह से राकेश, मझवाड़ से रीना, सरी चौकी से सपना, डहणु से नंदलाल, कसारला बधुआ से सुनीता, मांडल से कुंता देवी आदि ने मांगें रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed