फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Maize seeds will be available in Tungal area from today

Mandi News: तुंगल क्षेत्र में आज से मिलेगा मक्की का बीज

Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Maize seeds will be available in Tungal area from today
कोटली (मंडी)। तुंगल के किसानों को सोमवार से कोटली में मक्की का बीज मिलना शुरू हो जाएगा। उपमंडल मुख्यालय कोटली के सामुदायिक भवन में स्थित कृषि विक्रय केंद्र में विभाग की ओर से लगभग साढ़े तीन टन मक्की के बीज की व्यवस्था कर दी गई है, जहां से तुंगल क्षेत्र के किसान इसकी खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीती रात हुई झमाझम बारिश को देखते हुए एक ओर जहां मक्की की बीजाई के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त सरवाल निवासी किसान भूरी सिंह का कहना है कि कुछ निचले क्षेत्रों में पर्याप्त नमी हो जाने से किसान मक्की की बिजाई शुरू कर सकते हैं, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में रहने वाले किसान शायद कुछ और बारिश हो जाने की प्रतीक्षा करेंगे। कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ पूर्ण चंद ने बताया कि कोटली के सामुदायिक भवन में स्थित कृषि विक्रय केंद्र में साढे़ तीन टन से अधिक मक्की का बीज उपलब्ध कर दिया गया है। यहां सोमवार से क्षेत्र के किसान मक्की का बीज खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार विभाग के विशेषज्ञों की संस्तुति के अनुसार किसानों के लिए कंचन, अगन्ती तथा बायोसीड कंपनी का उत्तम किस्म का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें दो अलग-अलग वैरायटी के बीज रहेंगे। सिंगल क्रॉस मैजे सीड 124 और डबल क्रॉस मैजे सीड 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय किया जाएगा। इसमें किसानों के लिए 20 रुपये की सब्सिडी रहेगी। सब्सिडी के साथ सिंगल क्रॉस 104 तथा डबल क्रॉस 80 रुपये की दर से सब्सिडी के साथ किसानों के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed