फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   machine crash, man died

मशीन के पट्टे की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

Tue, 04 Oct 2016 10:25 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 04 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
machine crash, man died
shimla police

विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के तहत ग्राम पंचायत भंथल के खमारला में पानी से चलने वाली धान कूटने की मशीन के पट्टे की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति का पांव फिसलने से वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान घनश्याम (58) पुत्र बिंदु कई वर्षों से धान कूटने, रूई पिंजाई और आटा चक्की की मशीनों को चलाने का कार्य करता था। गत सोमवार शाम को क्षेत्र की एक महिला चावल लेने के लिए मशीन पर पहुंची। महिला ने घनश्याम को मशीन के पास अचेत अवस्था में पड़े देखा। महिला ने तुरंत वहां पर काम कर रहे एक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। व्यक्ति ने तुरंत पंचायत के प्रधान को सूचित किया।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद करसोग थाना से एएसआई भोम प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक के गले और मुंह पर मशीन के पट्टे व बोल्ट के निशान मिले हैं। जिससे पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत मशीन के पट्टे की चपेट में आने से हुई है। थाना प्रभारी करसोग सुनील कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed