{"_id":"5e4d655b8ebc3ef2755d6a18","slug":"lpg-gas-mandi-news-sml3249547124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: गैस वितरकों की हड़ताल खत्म होने से उपभोक्ताओं को बांटी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: गैस वितरकों की हड़ताल खत्म होने से उपभोक्ताओं को बांटी गैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। इंडेन गैस प्रबंधन के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद गैस आपूर्ति करने वाले मजदूरों ने अपनी हड़ताल को स्थगित करते हुए गैस उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करने की हामी भरी है। इससे गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलिंडर मिलने शुरू हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है और पिछले तीन दिन से चल रहा विवाद खत्म हो गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिन से गैस आपूर्ति की सप्लाई ठप हो जाने से गैस उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा था। बुधवार को जोगेंद्रनगर इंडेन गैस आपूर्ति करने वाले मजदूरों ने शहर के सिविल सप्लाई भंडारण स्थल सहित पुरानी आईटीआई और शहर के कुछ चिन्हित स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की। क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य आपूर्ति निगम विजय कुमार का कहना है कि विवाद खत्म हो गया है।
जोगिंद्रगर इंडेन गैस एजेंसी के करीब 32 हजार पंजीकृत गैस उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करने के लिए ठेकेदार सहित कुल आठ मजदूर छह से अधिक गाड़ियों में गैस आपूर्ति करते हैं। गैस उपभोक्ताओं की ओर से गैस आपूर्ति के लिए करीब पांच श्रेणियों में लेबर चार्ज तय किया गया है। इनमें नगर परिषद में 20.74 रुपये जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 23.60, 30.80, 30 और 48 रुपये तक निर्धारित किए हैं। इस पर गैस आपूर्ति करने वाले मजदूरों का तर्क है कि करीब 35 से 40 किलोमीटर तक गैस आपूर्ति करने के लिए उन्हें वाहनों की भी व्यवस्था करनी पड़ती है। वाहनाें का किराया अदा करने के बाद महज 6 से साढ़े 6 रुपये की कमीशन ही मजदूरों के हिस्से आ रही है। ऐसे में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करना मजदूरों के लिए घाटे का सौदा तय हो रहा है। इस पर मजदूरों ने हड़ताल का रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला था।