फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   love marriage ends sucide

प्रेम विवाह के एक साल बाद महिला ने की खुदकुशी

Wed, 04 May 2016 09:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 04 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
love marriage ends sucide
म‌हिला सुसाइड - फोटो : bureau

नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के लूणापानी में एक महिला ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उधर पुलिस ने महिला के मायका पक्ष की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मायके पक्ष को सौंपा दिया है।

विज्ञापन



   जानकारी के अनुसार लूणापानी निवासी विमल वर्मा की पत्नी निताशा (19) ने मंगलवार रात को किराये के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। देर रात जब विमल वर्मा कमरे में पहुंचा तो पत्नी निताशा फंदे पर लटकी हुई थी। विमल ने तत्काल इसकी सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के मायके वालों को सूचित किया। मृतका के पिता अपर बैहली निवासी तेज सिंह ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही विमल और निताशा की लव मैरिज हुई थी। विमल पत्नी के साथ गोहड़ना गांव में किराये के मकान पर रह रहा था।
विज्ञापन



पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में ले लिया है। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed