फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Loss of 1.5 lakh due to burning of cowshed in Banwarkalan

Mandi News: बनवारकलां में गोशाला जलने से डेढ़ लाख का नुकसान

Sun, 18 May 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Loss of 1.5 lakh due to burning of cowshed in Banwarkalan
धर्मपुर पंचायत के बनवारकलां मे आग लगने से गोशाला जलकर राख हुई। स्त्रोत जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के बनवारकलां में आग से जोगिंद्र सिंह की गोशाला जलकर राख हो गई। आग की घटना देर रात दो बजे हुई। पीड़ित जोगिंद्र ने बताया कि गोशाला में इमारती लकड़ी और पशुओं के लिए चारा रखा था। घटना का पता तब चला जब आग की लपटें और धुएं के गुबार देखे।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों और गांववासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कि गोशाला को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान और पटवारी हलका को दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने मौका किया और नुकसान का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, प्रधान ज्योति देवी, वार्ड पंच संजय शर्मा ने प्रभावित परिवार को उचित मुवावजा देने की मांग की। तहसीलदार धर्मपुर रमेश चंद से बात की तो उन्होंने कहा कि पटवारी हलका को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन का रिपोर्ट देने को कहा है ताकि राहत राशि दी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed